सोलन :- डाॅ. सैजल ने अनुकरणीय संस्थाआंे एवं अन्य सेवाओं के लिए किया सम्मानित

डाॅ. सैजल ने कोविड-19 समय में अनुकरणीय सेवाओं के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. उदित श्ुक्ला, डाॅ. रूपेश शर्मा, महिला स्वास्थ्य पर्यवेेक्षक कान्ता कश्यप, पुरूष स्वास्थ्य पर्यवेेक्षक रामजी दास और जयन्त कुमार को सम्मानित किया।


उन्होंने बालिका गौरव पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत कोठों को सम्मानित किया। उन्होनंे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकी सम्पूर्ण सवच्छता पुरस्कार योजना के तहत विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत रणों, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत चायल, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत देवरा तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बरूणा को सम्मानित किया।


जिला सोलन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जाबल जमरोट तथा कोरांे कैंथड़ी, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत देलगी तथा वाकना, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला तथा टकसाल, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट तथा कोटली और विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत किरपालपुर और बैरछा को सम्मानित किया।


आयुष मन्त्री ने बेहतर सेवाओं के लिए ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन में कार्यरत तकनीकी सहायक बख्शीश सिंह, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार, लीला दत्त शर्मा एवं सुरेन्द्र कुमार को सम्मानित किया।


डाॅ. सैजल ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भोगपुर, मझौली तथा नवाग्राम, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भारती, काबाकलां तथा बोहली, धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत टकसाल, जाडला तथा सूरजपुर, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, बाशा तथा पौधना और कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोग, सन्याडी मोड तथा हाटकोट को सम्मानित किया।

उन्होंने 15वें वित्तायोग के उत्कृष्ठ कार्यान्वयन के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पचांयत सोलन बसाल, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पचांयत दाड़वां, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत काहला, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुनिहार तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत माजरा को सम्मानित किया।


स्वास्थ्य मन्त्री ने उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए सहायक उप निरीक्षक नवीन शर्मा, पुलिस थाना धर्मपुर में कार्यरत मुख्य आरक्षी हीरा सिंह, विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, पुलिस चैकी सपरून में कार्यरत मुख्य आरक्षी विजय प्रकाश, टीटीआर में कार्यरत एचएचसी मदन गोपाल तथा महिला थाना सोलन में कार्यरत आरक्षी मीनाक्षी को सम्मानित किया।


उन्होंने बहुमूल्य मानवीय जीवन बचाने तथा अन्य सेवाओं के लिए गृह रक्षा विभाग के दमकल केन्द्र परवाणु में तैनात अग्रसर प्रशामक भगत राम, दमकल केन्द्र सोलन के प्रशामक काकू राम, दमकल केन्द्र परवाणु में तैनात कमलेश शर्मा, गृह रक्षा कम्पनी दाड़लाघाट के सैक्शन लीडर भगवान दास, गृह रक्षा कम्पनी सोलन के गृह रक्षक प्रकाश चन्द और गृह रक्षा कम्पनी सोलन के गृह रक्षक दिनेश कुमार को सम्मानित किया।


डाॅ. सैजल ने कोविड-19 काल में निःस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए क्लीन सोलन के ओम जन सेवक यूथ ग्रुप को सम्मानित किया।


आयुष मन्त्री ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए नगर निगम सोलन के सहायक अभियन्ता गोपाल सिंह और जल शाखा के पर्यवेक्षक धर्म सिंह को सम्मानित किया।


नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष सुन्दर सिंह, जिला सहकारी फैडरेशन के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, बघाट बैंक के उपाध्यक्ष संजीव सूद, ज़िला परिषद सोलन की पूर्व अध्यक्ष शीला,  नगर निगम सोलन के उप महापौर राजीव, पार्षदगण, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महामन्त्री नन्द राम कश्यप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती, रीतु सेठी, युवा भाजपा नेता संजय ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार, सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, अजय बंसल तथा भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago