Pratibha and Sukhu leave for Delhi, both will meet Kharge separately
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दोनों अलग-अलग दिल्ली गए हैं। सोमवार को दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और चुनाव के बाद का फीडबैक देंगे।
बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह पार्टी के केंद्रीय नेताओं खासकर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात करेंगी। सुक्खू भी कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास में विधानसभा चुनाव होने तक ठहरी हुई थीं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका दिल्ली लौटी हैं।
छराबड़ा में रहते हुए प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से अपने आवास में मुलाकात का समय नहीं दिया था। https://www.tatkalsamachar.com/kangra-himachal-pradesh/ चुनाव के बाद प्रतिभा सिंह पहली बार दिल्ली रवाना हुई हैं। इससे पहले प्रतिभा सिंह से हॉली लॉज में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुलाकात करके चुनाव के बाद का फीडबैक दे चुके हैं। इन नेताओं से मिले फीडबैक से भी केंद्रीय नेताओं को अवगत कराया जाना है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…