Kangra : डीसी-एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज (सोमवार) ज्वालामुखी, देहरा, और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. खुशाल शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे । डीसी-एसएसपी ने वहां तैनात जवानों को ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 स्थानों (उपमंडल मुख्यालय) पर 15 स्ट्रॉंग रूम बनाए गए हैं। सुलह और पालमपुर के लिए स्ट्रॉंग रूम पालमपुर में तथा देहरा और जसवां परागपुर के स्ट्रॉंग रूम ढलियारा में हैं। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pratibha-sukhu/ इसके अतिरिक्त अन्य विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध हैं।
उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों की कड़ी पहरेदारी के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे स्ट्रॉंग रूम की निगरानी की जा रही है।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago