Kangra : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर धर्मशाला द्वारा एक दिवसीय वेबिनार आयोजित

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर धर्मशाला में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आज एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें रिसोर्स पर्सन तौर पर नारापुरेड़ी गंगाधर, ट्रेनर / सॉफ्टवेयर डेवलपर ऑल्ट कैंपस प्राइवेट लिमिटेड धर्मशाला ने शिरकत की। वेबिनार में मुख्यातिथि रूप में रीजनल सेंटर धर्मशाला के डायरेक्टर डॉ. धर्म प्रकाश वर्मा शामिल हुए। इस वेबिनार में 70 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
अपने संबोधन में डायरेक्टर डॉ. वर्मा ने वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा की कम्प्युटर का शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान है। । उन्होंने कहा की कम्प्युटर की मदद से विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का काफी ज्ञान बढ़ा है https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-indian-people/ तथा कंप्यूटर इंजीनियर इस कार्य में दिन रात कठिन परिश्रम कर हर रोज नए आयाम जोड़ रहे हैं।
वेबिनार के रिसोर्स पर्सन नारापुरेडी गंगाधर ने बच्चों को वेब डेवलपमेंट के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने इस एक दिवसीय वेबिनार में बच्चों को फुल स्टैक डेवलपमेंट के अंतर्गत मोंगो डीबी, जावा स्क्रिप्ट, रियेक्ट, एचटीएमएल तथा सीएसएस, नेक्स्ट जेएसएस एवं वेरेसल की सहायता से लाइव वेबसाइट बनाने की तकनीकी जानकारी दी।
इस वेबिनार के संयोजक सहायक प्रोफेसर सुखबीर सिंह व सह सयोजक सहायक प्रोफेसर रोहित कुमार वर्मा ने सभी कंप्यूटर इंजीनियर का आभार व्यक्त किया। इस वेबिनार के दौरान सहायक प्रोफेसर धीरज सौंखला, सहायक प्रोफेसर अदिति बधन, सहायक प्रोफेसर शिखा भी उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago