हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित प्रदेश ऑनलाइन योगासन खेल प्रतियोगिता.

शिमला। हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित प्रदेश ऑनलाइन योगासन खेल प्रतियोगिता का आज उद्घाटन हुआ। उद्घाटन सत्र की  अध्यक्षता योग गुरु प्रोफेसर जी डी शर्मा ने की व  राष्ट्रीय योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष डॉ संजय मालपानी मुख्य अतिथि रहे।  योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष विनोद योगाचार्य ने कि डॉ संजय मालपानी ने बाल योगियों का प्रतियोगिता में उत्साह वर्धन किया और कहा कि योगासन खेल में  अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग सकते हैं। खेल के साथ अब योगासन में रोजगार की भी सम्भावना बढ़ेगी । 
उद्घाटन सत्र में संघ के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा,  संघ के उपाध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव व इंजीनियर पंकज डडवाल ने भी भाग लिया 
हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ  प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवा रहा हैं । प्रतियोगिता का उद्देश्य योग के प्रति व  स्वास्थ्य के प्रति  जागरूकता बढ़ाना है और बच्चों को राष्ट्र व अंतराष्ट्रीय स्तर पर लें जाना हैं । योगासन को खेल का दर्जा दिए जाने से अब प्रतिभागियों को नियमानुसार सरकारी नौकरी में भी लाभ मिलेगा । 
योगासन खेल प्रतिस्पर्धा का 14 मार्च को सेमी फाइनल राउंड होगा व 21 मार्च को फाइनल राउंड होगा । 
संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता में टेक्निकल टीम में गोपाल अत्रि, अनुपमा चंदेल, शुभम शर्मा व ईशान चौहान ने सहयोग किया व मैनेजमेंट टीम में हेत राम, रंजीत, नवीन व डॉ विवेक से सहयोग किया । जज के रूप में चैतन्या ठाकुर, सुनीता शर्मा, वीना पांडे व केसर सिंह ने प्रतिभागियों का मूल्यावलोकन किया ।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago