सोलन: कोविड-19 टीकाकरण का तृतीय चरण 03 मार्च से-केसी चमन

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां कोविड-19 टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। 
केसी चमन ने कहा कि जिला में कोविड-19 टीकाकरण का तृतीय चरण 03 मार्च से आरम्भ किया जा रहा है। टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन तथा इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रतिदिन जिला के 10 से 12 स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 के लिए टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण होना है उनकी पूरी जानकारी जिला के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को समय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि इन केन्द्रों पर टीकाकरण के लिए आने वाले व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो। 
उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाले सभी व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित टीकाकरण केन्द्र के लिए आरोग्य सेतु ऐप तथा वैबसाईट covid.gov.in  पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए 70 प्रतिशत आॅनलाइन पंजीकरण होगा तथा 30 प्रतिशत लोगों को आॅन स्पाॅट टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया जाएगा।
केसी चमन ने कहा कि यदि आॅन स्पाॅट 30 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति टीकाकरण के लिए पहुंच जाते हैं तो उन्हें अगले कार्यदिवस पर टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा ताकि टीकाकरण सत्र पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न हो तथा कोविड-19 के लिए निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर लोगों द्वारा मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाए। 
उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करंे और बार-बार अपने हाथ साबुन तथा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

19 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago