शिमला :हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में 2 अगस्त, 2021 से सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हुए स्कूल खोलने को अनुमति प्रदान की गई।
इन कक्षाओं के लिए आवासीय और आंशिक आवासीय विद्यालय भी सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। विश्वविद्यालयों के शोध विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित तिथियों से विश्वविद्यालय आने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
मंत्रिमण्डल ने 5वीं और 8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधी किसी संशय के निवारण के लिए 2 अगस्त, 2021 से स्कूल आने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया।
बैठक में कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों को इस वर्ष 26 जुलाई से मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
मंत्रिमण्डल ने लोगों की सुविधा के लिए जिला कुल्लू के निरमण्ड और जिला शिमला के कोटखाई एवं जुब्बल में तीन उपमण्डल कार्यालय (नागरिक) खोलने को स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में सिरमौर जिला के विकास खण्ड पांवटा साहिब के पुनर्गठन से तिरलोधार में नया विकास खण्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। मंडी जिला के सुन्दरनगर व बल्ह विकास खण्डों के पुनर्गठन से धनोटू के शेगली में नया विकास खण्ड बनाने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती द्वारा जे.ओ.ए. (आईटी) के 100 पद भरने का निर्णय लिया।
शिमला जिला के कोटखाई स्थित कलबोग में नई उप-तहसील और जुब्बल-कोटखाई के टिक्कर में अग्निशमन केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में मैसर्ज प्रीमियर अल्कोबेव प्राईवेट लिमिटिड कांगड़ा जिला के संसारपुर टेरेस में 250 किलोलीटर प्रतिदिन की क्षमता से इथेनोल संयंत्र स्थापित करने के लिए सहमति पत्र जारी करने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल में मरीजों की सुविधा के लिए डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, हमीरपुर में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन-128 स्लाइस मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने जिला बिलासपुर के भराड़ी में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को सह-शैक्षणिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और सर्वेयर तथा आॅफिस असिस्टेंट-सह-कंपयूटर आॅपरेटर के दो ट्रेड्स को सीटों सहित मोटर वाहन मैकेनिक एवं फिटर में परिवर्तित करने का निर्णय लिया। यह संस्थान निजी भवन में चल रहा है इसलिए परिवर्तित किए गए ट्रेड्स को संस्थान को अपने भवन में स्थानांतरित करने के पश्चात् आरम्भ किया जाएगा।
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले में नए स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़-जमूला के सुचारू संचालन के लिए तीन अतिरिक्त पद भरने की मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चालकों के तीन पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का निर्णय लिया।
 खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में चैकीदार के 5 पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का भी निर्णय लिया गया है।
मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम बदलकर शहीद सुबेदार संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ रखने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। शहीद सुबेदार संजीव कुमार को उनकी वीरता एवं साहस के लिए मरणोपरांत शहीद सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानति किया गया था।
राज्य में कोविड-19 की स्थिति, कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों और शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम, यूजीसी के दिशा-निर्देशों व शिक्षा संस्थानों को खोलने पर भी मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी गई।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

23 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

1 day ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

1 day ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago