[metadata element = “date”]
कोरोना संकट (Corona Virus) के बीच जनता को उम्मीद थी कि महंगाई को लेकर सरकार की ओर से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. महंगाई का मीटर लगातार दौड़ता जा रहा है और उसमें आग लगाने का काम किया है पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Rates) ने. पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम दिन प्रतिदिन इतिहास बनाते जा रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद प्रदेश में बीते 6 महीनों के भीतर पेट्रोल की कीमतों में 9 रुपये 32 पैसे और डीजल के दामों में 10 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर (Litre) की बढ़ौतरी हुई.
1 अप्रैल 2020 को शिमला में पेट्रोल की कीमत 70 रुपये 91 पैसे और डीजल के दाम 62 रुपये 47 पैसे प्रति लीटर थे. 1 मई को कोई बदलाव नहीं हुआ तो 1 जून को पेट्रोल के दाम 71 रुपये 91 पैसे और डीजल की कीमत 63 रुपये 47 पैसे तक पहुंच गई. 1 जुलाई को एकाएक पेट्रोल के दाम 79 रुपये 02 पैसे और डीजल की कीमत 72 रुपये 12 पैसे तक पहुंच गई. मौजूदा समय में शिमला में पेट्रोल की कीमत है 80 रुपये 23 पैसे और डीजल के दाम 73 रुपये 32 पैसे प्रति लीटर पहुंच गए हैं.
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…