Himachal News: – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा 9 जुलाई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों व बागवानों की समस्याओं की सुनवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सेब बहुल क्षेत्रों में तेजी से फैल रही रहस्यमयी बीमारी के सम्बंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस समस्या से अवगत करवाया तब बागवानों की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, जिला सोलन के कुलपति से फोन पर बात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीमों को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस बीमारी की वैज्ञानिक जांच कर उपयुक्त दवाई के बारे में बागवानों को जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। कुलपति को सात दिनों के भीतर प्रदेश सरकार को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि यथाशीघ्र उचित कदम उठाए जा सकें।


नरेश चौहान ने कहा कि सेब उत्पादन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। सेब बहुल क्षेत्रों में नौणी विश्वविद्यालय की 5 से 6 कृषि विशेषज्ञ टीमें फील्ड में जाकर कार्य कर रही है और बागवानों से इस बीमारी के बारे में जानकारी ली जा रही है।


उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है https://tatkalsamachar.com/himachal-news-press-conference/और लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से कार्य किए जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत शिमला में स्थित अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिएटी चमियाणा से रोबोटिक सर्जरी का नया अध्याय शुरू हो रहा है। इसी प्रकार टांडा, आईजीएमसी शिमला और चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के साथ-साथ अन्य चिकित्सा महाविद्यालय में भी चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी मशीने स्थापित की जाएगी। इस सुविधा से मरीजों को मंहगी सर्जरी के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा जिससे उनके समय के साथ-साथ धन की भी बचत होगी। लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सकों के साथ-साथ पेरामेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है। प्रदेश सरकार ने लगभग 23 वर्षों के अंतराल के बाद चिकित्सा क्षेत्र में तकनीशियन पाठयक्रमों के लिए सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालय को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए 1730 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है।


केंद्र सरकार की कूटनीतिक विफलता पर तंज कसते हुए नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागवानों के हितों के लिए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया है। प्रदेश सरकार बार-बार विदेशी सेब पर सौ फीसदी आयात शुल्क की मांग कर रही है, लेकिन आयात शुल्क को मौजूदा 75 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह सरासर प्रदेश के बागवानों के हितों के साथ खिलवाड़ है जबकि इसके विपरित राज्य सरकार प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है।


उन्होेंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में लिए गए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल फिसलकर 21वें पायदान पर पहुंच गया था लेकिन प्रदेश सरकार की राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, क्लस्टर विद्यालय जैसी शिक्षा हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप गुणात्मक शिक्षा में हिमाचल पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश की यह उपलब्धि सरकार की नीतियों पर सफलता की मुहर लगा रही है।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago