हिमाचल: इन 12 रूटों पर भी शुरू होगी HRTC की नाइट बस सर्विस

[metadata element = “date”]

शिमला. कोरोना काल के दौरान अब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अब रात्रि बस सेवाओं का बढ़ाया जा रहा है. कोरोना संकट (Corona Virus) के चलते यह एचआरटीसी बस (Hrtc Bus) सेवाएं बंद थी. बीते माह ही छह प्रमुख रूटों (Routes) पर रात्रि बस सेवाएं शुरू की गई थीं. अब 12 और रूटों पर रात में भी बसें चलेंगी, जिनके लिए ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) की भी व्यवस्था की गई है. परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि यह सभी बसें 20 सितंबर से चलेंगी.

जिन रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. उसमें पालमपुर-शिमला-पालमपुर वाया मंडी रूट पर बस सायं पालमपुर से 6:45 बजे और शिमला से रात्रि 9 बजे चलेगी. पालमपुर-भरमौर-कुगति वाया टांडा कांगड़ा रूट पर बस पालमपुर से दोपहर बाद 3:40 बजे चलेगी और कुगति से सायं 4:45 बजे चलेगी. नयाग्राम-होली-चंबा-फटाहार वाया जोत-चैवाड़ी रूट पर बस नयाग्राम से सायं 3:15 बजे और फटाहार से सायं 4 बजे चलेगी.

परिवहन मंत्री ने बताया कि बद्दी-जोगिन्द्रनगर वाया स्वारघाट बिलासपुर रूट पर बद्दी से बस सायं 9:30 बजे चलेगी और जोगिन्द्रनगर से सायं 6:30 बजे संचालन होगा. बद्दी से चंबा वाया नालागढ़-स्वारघाट-भाखड़ा-ऊना-मुबारकपुर-भरवाईं-चिंतपुर्णी-टैरेस-जसूर-नूरपुर-बनिखेत रूट पर बद्दी से बस रात्रि 9 बजे और चंबा से भी रात्रि 9 बजे चलेगी. त्रिलोकनाथ-धर्मशाला वाया केलांग-मनाली-मंडी-जोगिंद्रनगर-कांगड़ा रूट पर बस त्रिलोकनाथ से प्रातः 7:15 बजे और धर्मशाला से सायं 6 बजे चलेगी. जाहलमा-रिकांगपिओ वाया मनाली-मंडी-सुंदरनगर-करसोग-रामपुर रूट पर बस जाहलमा प्रातः 4:30 बजे चलेगी और रिकांगपिओ से सायं 5 बजे चलेगी. रिकांगपिओ-शिमला-हमीरपुर रूट पर बस शाम 4:30 बजे रिकांगपिओ से और हमीरपुर से दोपहर बाद 12:30 बजे चलेगी. झाकड़ी-हमीरपुर रूट पर बस झाकड़ी से प्रातः 5:25 बजे और हमीरपुर से सायं 5:10 बजे रवाना होगी. रामपुर-चिंतपुर्णी रूट पर बस रामपुर से दोपहर बाद 3:45 बजे चलेगी और चिंतपुर्णी से भी 3:45 बजे चलेगी. शिमला-जसूर वाया बिलासपुर-हमीरपुर-ज्वालाजी-देहरा-टैरेस रूट पर बस सायं 7:20 बजे शिमला से चलेगी और जसूर से सायं 5:40 बजे चलेगी. केलांग से शिमला रूट पर केलांग से बस दोपहर 12:30 बजे और शिमला से सायं 7 बजे चलेगी.

हिमाचल से दूसरे राज्यों को बसे सेवा शुरु करने पर फैसला नहीं हुआ है. मार्च के बाद से सूबे के बाहर बसों की आवाजाही बंद है. हालांकि परिवहन विभाग जल्द ही बाहरी राज्यों के लिए बसें शुरू करेगा.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago