[metadata element = “date”]
बिलासपुर : भर्ती निदेशक कर्नल सतीश कुमार, सेना भर्ती
कार्यालय हमीरपुर ने बताया कि वर्ष 2020-21 की सेना की खुली भर्ती का
आयोजन 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन),
सैनिक तकनीकी (गोला बारुद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदो
ंके लिए पडडल मैदान, मंडी में किया जाना था लेकिन कोविड-19 (कोरोना
वायरस) के दुष्प्रभाव के कारण केन्द्र/राज्य सरकार से अनुमति नहीं मिल
पाई इसलिए यह भर्ती कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती का जब भी फिर से आयोजन किया जाएगा तो उसके
लिए पुनः रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। जो अभ्यर्थियों ने 20 सितम्बर तक
अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को भर्ती में भाग लेने
का मौका दिया जाएगा इसलिए सभी अभ्यर्थियों को यह सूचित किया जाता है कि
भर्ती में भाग लेने के लिए वे जल्दी से जल्दी अपना रजिस्ट्रेशन सेना की
वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर 20 सितम्बर तक करें और जैसे ही
सेना मुख्यालय और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा खुली भर्ती के आयोजन का
आदेश मिलते ही भर्ती की दिनांक www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से
सूचित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी चिंता ना करें और अपना शारीरिक अभ्यास
करते रहे क्योंकि अल्प अवधि सूचना (short notice) में भर्ती की दिनांक
घोषित हो सकती है।
उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को
पैसे न दे। दलाल केवल आपको गुमराह कर सकते है। उन्होंने बताया कि भर्ती
प्रक्रिया पूरी तरह कम्पूटराइच्ड और पारदर्शी है इसलिए दलाल इसमें कुछ
नहीं कर सकता है। अपनी मेहनत पर विश्वास करें। उन्होंने बताया कि जाली
प्रमाण पत्र लेकर आने वाले उम्मीदवारों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा और
उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि
उम्मीदवारों का शारीरिक शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का दौड़ के बाद परीक्षण
भी किया जाएगा और पकड़े जाने पर ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्ध की
जाएगी।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…