Himachal Election: केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद अनुराग ठाकुर में काम करवाने की क्षमता नहीं : मुख्यमंत्री

मैंने विधायक न रहते हुए भी जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज लाया, भाजपा सांसद झूठ का ढोल पीट रहे

नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर जा रहा है, लेकिन क्या मिला, कुछ नहीं। अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री होते हुए भी मजबूत नहीं हैं, वह काम नहीं करवा पाते हैं। उनमें काम करवाने की क्षमता नहीं है। इसलिए सतपाल रायजादा को वोट देकर जिताने का काम करें। मैंने विधायक न रहते हुए भी जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज लाया। जिसे लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार आपने विधायक को वोट डाला था, इस बार मुख्यमंत्री के नाम पर रायजादा को वोट दें। रायजादा को जिताकर संसद भेजें, हम मिलकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सूरत बदल देंगे। 

           मुख्यमंत्री नादौन विधानसभा क्षेत्र के दंगड़ी में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिये वोट की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नादौन मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैंने जीवन में कई उत्तर-चढ़ाव देखे, लेकिन नादौन की जनता मेरे साथ खड़ी रही। मुख्यमंत्री बनने के बाद काम का काफी दबाव था, पूर्व सरकार प्रदेश को कंगाल कर गई थी। सबसे पहले आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ा। दिन-रात काम कर नई योजनाएं बनाईं। उसके बाद प्राकृतिक आपदा की चुनौती आ गई। जनता के सहयोग से उससे निपटा। लोगों को बसाया और फिर से काम में जुट गया। इसके बाद राजनीतिक चुनौती आ गई।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की जेब में सीधा पैसा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी कई अड़चनें आती हैं। उन्हें दूर कर योजनाओं को लागू कर दिया है, जल्दी सकारात्मक परिणाम सामने होंगे। हम महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। 1500 रुपये मासिक पेंशन की योजना शुरू हो चुकी है, सभी पात्र महिलाएं जल्द फार्म जमा कर दें। सरकार ने विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त पढ़ाने की योजना लाई है। विधवाओं को मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये देंगे। इसके लिए सालाना आय सीमा भी बढाकर ढाई लाख रुपये कर दी है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले बच्चों का फौज में जाने के लिए क्रेज होता था। लेकिन अग्निवीर योजना लागू होने के बाद अब युवा सड़कों पर नहीं दिख रहे। युवाओं में सेना के प्रति उत्साह कम हो गया है। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाएं, इसे 3 मार्च 2014 को मैंने मंजूर कराया था। मेडिकल कॉलेज बनने से दंगड़ी तक मकान किराये पर चढ़ेंगे। लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नादौन में 50 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बना रहे हैं। उससे युवा लाभान्वित होंगे। 

इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, दंगड़ी पंचायत की प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान नसीब सिंह, उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, कांगड़ा बैंक के मनोनीत निदेशक मोती जोशी, नादौन नगर पंचायत के अध्यक्ष शम्मी सोनी, नौहंगी पंचायत के पूर्व प्रधान प्रधान हंसराज स्याल, चौधरी धर्मपाल, उर्मिला ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष संधू, कमल कम्मी इत्यादि मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago