Election : जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः चन्द्रशेखर

महिलाओं की 1500 रूपये की पैंशन को रूकवाने को दिल्ली से डाला जा रहा दवाबः चन्द्रशेखर


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चन्द्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर जनता की ताकत को सार्वजनिक मंचों से बार बार चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा नेता 4 जून को लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने की बातें कर रहे हैं जोकि जनमत का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने धनबल के अंहकार में जनता की ताकत को भी कुछ नहीं समझते। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने पूरे पांच साल के लिए कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया है लेकिन भाजपा जनादेश का अपमान करने पर तूली है। उन्होंने कहा कि भाजपा जितने भी षडयंत्र कर ले लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी।


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जय राम ठाकुर ने पहले कर्मचारियों को चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव लड़ो तभी पैंशन मिलेगी, लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट में कर्मचारियों को पुरानी पैंशन प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब गुमराह करने के लिए कर्मचारियों को पुरानी पैंशन देने की बातें कर रहे हैं जबकि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पुरानी पैंशन को खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की पैंशन बंद क्यों हुई?


चन्द्रशेखर ने कहा कि साल भर भाजपा नेता महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन देने के बारे में सवाल पूछते रहे लेकिन जब कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपये देने की योजना शुरू की तो बार बार चुनाव आयोग के पास जाकर इसे रूकवाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा के नेता दिल्ली से चुनाव आयोग पर दवाब डलवाकर महिलाओं को मिलने वाली पैंशन में अडं़गे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जून माह में महिलाओं को एक साथ दो महीने के 3000 रूपये प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भाजपा को माफ नहीं करने वाली हैं और एक जून को उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाता लोकसभा की सभी चारों सीटें और विधानसभा उपचुनाव की सभी 6 सीटें कांग्रेस के खाते में डालेगी और तब भाजपा नेताओं के पैंरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago