Mining Mafia: खनन माफिया ने शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा : मुख्यमंत्री

कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचने के मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता विधानसभा में सतपाल रायजादा के लिए मांगे वोट

बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनता की संपदा को पिछली भाजपा सरकार में लूटा गया। बड़े-बड़े माफिया तैयार हो गए, शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर पूरी खनिज संपदा डकार ली। ऐसे बहुत दानवीर बनते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कर कमाई करने में लगे हुए हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस कर ही सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया। हमें नहीं मालूम था कि भाजपा कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रच रही है और मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर हैं। भाजपा के पास छह कांग्रेस विधायक व तीन निर्दलीय बिक गए। इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस ब्रेकफास्ट में हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक है, बड़सर के विधायक यह कहकर गए कि पहला वोट डालना है और सब पर नजर रखूंगा। लेकिन, वह पहले ही बिक चुके थे, उनका नाम अब इंद्रदत्त बिके हो गया है। पार्टी में विरोध होता है, हमारा भी था, मगर कभी बिके नहीं। पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ी। 

मुख्यमंत्री ने ये बातें बिलासपुर, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बद्धाघाट, भराड़ी और झंडूता विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहीं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता संभाली तब एक सप्ताह का खर्च चलाने के लिए भी खजाने में पैसे नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने की तनख्वाह कर्मचारियों को नहीं दे पाएंगे। मैंने कहा कि वेतन भी मिलेगा और सरकार भी चलेगी, भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करना होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जून को एक भी बिकाऊ पूर्व विधायक नहीं जीतेगा। उनके बुरे हाल होंगे, जनता ने उन्हें घर बिठाने का मन बना लिया है। भाजपा का कोई भी ईमानदार कार्यकर्ता बिके विधायकों को वोट नहीं डालेगा, क्योंकि वे भाजपा के लिए जरूरी नहीं, मजबूरी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मजबूरी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि 4 जून को दो सरकारें बनेंगी, एक हिमाचल में और दूसरी दिल्ली में, मगर नेता प्रतिपक्ष के मैथ में कम नंबर आते होंगे। उन्हें नहीं मालूम कि दोनों ही जगह भाजपा की सरकारें नहीं बनेंगी। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, तभी अपने दो विधायकों को मंडी व शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यायालय में फंसी भर्तियों को कानूनी पचड़े से निकालने के बाद नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में 40000 हजार पद खाली हैं। हमारी सरकार ने एक साल में 22 हजार भर्तियां निकाली हैं। हिमाचल की पूर्व डबल इंजन की सरकार ने सरकारी खजाने को खाली करने के साथ ही 5 साल में केवल 20 हजार भर्तियां कीं। हमारी सरकार केवल वोट के लिए राजनीति नहीं करती। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन 2026 में देना ताकि 2027 के चुनाव में लाभ मिल सके। लेकिन मैंने पहली ही कैबिनेट में ओपीएस दी। अब सरकार अन्य बोर्ड-निगमों में भी पेंशन देने पर विचार करेगी।                 ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है कि महिलाओं की अप्रैल व मई महीने की 1500-1500 रुपये पेंशन 1 जून तक नहीं मिलनी चाहिए। बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने भी नारे लगाते हुए पेंशन का विरोध किया। भाजपा यह पेंशन नहीं रोक सकती, हम जून में तीन महीने की पेंशन एक साथ देंगे। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग में अपील की है कि महिलाओं को अप्रैल व मई महीने की पेंशन देने की इजाजत दी जाए। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई है, उसे भी भाजपा चुनाव आयोग से रुकवा रही है। हम बढ़ी हुई दिहाड़ी भी एरियर सहित देंगे। विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई का खर्च 27 साल की उम्र तक सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील 1 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा पूर्व सैनिक के बेटे हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अग्निवीर योजना को बंद कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस पहले ही ओस योजना को बंद करने का वादा कर चुकी है। सतपाल मिलनसार हैं, आपके साथ घुलमिलकर रहेंगे। आपके काम करवाएंगे, अनुराग ठाकुर की तरह सेलिब्रिटी बनकर नहीं रहने वाले। यह चुनाव जनता का है, कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनता कांग्रेस की लड़ाई लड़ रही है। 4 जून को जनता के आशीर्वाद से 4 लोकसभा व 6 विधानसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी।

इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलकराज, बीरू राम किशोर, बाबू राम गौतम, जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, एपीएमसी चेयरमैन सतपाल, कमल राव, केडी लखनपाल, रवि ठाकुर, राकेश ठाकुर, इत्यादि मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

5 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

6 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago