हिमाचल कैबिनेट : राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी और राजेंद्र गर्ग ने मंत्रीपद की शपथ ली.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार में एक साल बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है. शिमला में गुरुवार को राजभवन में 11 बजकर 15 मिनट पर 3 नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है. कांगड़ा के नुरपूर से विधायक राकेश पठानिया, सिरमौर के पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग ने मंत्री पद की शपथ ली है.

हिमाचल कैबिनेट की बैठक गुरुवार को होटल पीटरहॉफ में दोपहर 12 बजे के बाद होगी. बैठक में मुख्यमंत्री और पुराने मंत्रियों के अलावा नए मंत्री भी शामिल होंगे. बैठक में अनलॉक-थ्री की गाइडलाइंस पर भी चर्चा होगी.

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कार्यवाही का संचालन किया। कोरोना के चलते पचास से कम लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देशों का पालन करते हुए राजभवन ने 41 मेहमानों को ही कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा था। इसके बाद भी 30 से भी कम मेहमान कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इनमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोविंद ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य मानव अधिकारी आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान, डीजीपी संजय कुंडू समेत कई अधिकारी शामिल थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago