मॉरिशस में SC की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत और मॉरिशस मैत्री अमर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मॉरिशस के अपने समकक्ष पीके जगन्नाथ के साथ मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत का उद्घाटन किया. मॉरिशस में सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग भारत के सहयोग से बनी है. पीएम मोदी और जगन्नाथ बिल्डिंग के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे.

उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम दोनों देशों के बीच की दोस्ती को एक नए ढंग से सेलिब्रेट कर रहे हैं. पोर्ट लुइस में सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग हमारे सहयोग और साझा मूल्यों की परिचायक है.

प्रधानमंत्री ने कहा, कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के प्रबंधन को लेकर मैं मॉरिशस की सरकार और लोगों को बधाई देता हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि भारत ने भी समय पर दवा की सप्लाई में अपना पूरा योगदान निभाया.

प्रधानमंत्री ने कहा, हम न केवल हिंद महासागर के जल को मॉरिशस के साथ साझा करते हैं, बल्कि संस्कृति और भाषा की एक साझी विरासत भी है. हमारी दोस्ती अतीत से ताकत लेती है और भविष्य की ओर देखती है. भारत ने मॉरिशस के लोगों की उपलब्धियों पर गर्व किया है. मॉरिशस ने कड़ी मेहनत और नवाचार के माध्यम से अपनी सफलता का निर्माण किया है. मॉरिशस की भावना प्रेरणादायक है और हमारी साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूती से आगे बढ़ेगी.

भारत का सहयोग

इस बिल्डिंग के निर्माण में भारत का बड़ा योगदान है. सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस में बनी है. मॉरिशस में भारत की सहायता से तैयार यह पहला इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट का यह प्रोजेक्ट भारत सरकार की ओर से मॉरिशस को साल 2016 में दिए गए 35.3 करोड़ डॉलर के ‘विशेष आर्थिक पैकेज’ के तहत शुरू की जा रही पांच इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में से एक है.

पोर्ट लुइस में सुप्रीम कोर्ट की इमारत 4700 वर्ग मीटर क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें 10 से अधिक मंजिलें हैं. मॉरिशस में हुए इस कार्य को भारत के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच विदेश संबंधों में मजबूती का प्रतीक बताया है. भारत के सहयोग से मॉरिशस में कई विकास कार्य चलाए जा रहे हैं.

मॉरिशस में मेट्रो रेल लाइन का भी निर्माण कराया जा रहा है. एक्सप्रेस मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पिछले साल सितंबर तक 12 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण पूरा हो गया था. अब इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 14 किमी मेट्रो लाइन के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. इसी के साथ एक ईएनटी हॉस्पिटल बन रहा है. 100 बेड वाले आधुनिक हॉस्पिटल के निर्माण में भारत ने बड़ी भूमिका निभाई है.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

3 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

3 weeks ago