शिमला :प्रदेश सरकार ने किया राज्यपाल के सम्मान में हाई-टी का आयोजन

प्रदेश सरकार ने किया राज्यपाल के सम्मान में हाई-टी का आयोजनप्रदेश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सम्मान में आज पीटरहाॅफ में हाई-टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शाॅल तथा भारतीय और बौद्ध संस्कृति की प्रतीक थंका पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुंदर प्रदेश है और यहां के लोग परिश्रमी, विकासशील और संतोषी हंै। लोगों के मन में बहुत पवित्रता, भोलापन व अपनापन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के अपार स्नेह की यादें अपने साथ लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर वर्ग, सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और सभी संगठनों का तथा सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इन दो सालों में उन्होंने जिन हिस्सों का दौरा किया, विकास की दस्तक को अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि पर्यटन, कौशल विकास और टेक्नौलाॅजी पर अधिक फोकस रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य संसाधनों को और सुदृढ़ करना है और इसे ग्रामीण क्षेत्र तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेषकर पर्यावरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यहां के वन राज्य की शोभा हैं इसलिए हरित आवरण को बढ़ना चाहिए।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के 1 वर्ष और 10 महीने के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त कि की निवर्तमान राज्यपाल को भी इस छोटे से पहाड़ी राज्य का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ होगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के राज्यपाल के रूप में बंडारू दत्तात्रेय जैसे सज्जन और कर्मयोगी व्यक्तित्व पर प्रदेश और प्रदेशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल को भी उनके द्वारा प्राप्त स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सामान्य प्रशासन के सचिव देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

6 hours ago

Bilaspur News:राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शानदार आयोजन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…

6 hours ago

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

7 hours ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

8 hours ago