कुल्लू :सोम व वीर को केवल एक घंटा बंद रहेगी अटल टनल -आशुतोष गर्ग

 

कुल्लू के जिलाधीश आशुतोष गर्ग ने कहा कि अटल टनल, रोहतांग अब सप्ताह में केवल दो दिन एक घंटे के लिए यातायात के लिए बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार तथा वीरवार को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक टनल से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व अटल टनल सप्ताह में हर रोज प्रातः 11 से 12 तक बंद रहती थी।आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन को इस संबंध में अटल टनल रोहतांग के चीफ इंजीनियर वी के सिंह ने अवगत करवाते हुए कहा है कि टनल के अधिकांश आनुषंगिक कार्यों को पूरा कर लिया गया है तथा वाहनों की अत्यधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए अटल टनल को सप्ताह के सातों दिन बंद रखने के बजाय केवल 2 दिन सोमवार तथा वीरवार को एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान टनल से जुड़े कार्यों को किया जाएगा। चीफ इंजीनियर ने कहा कि भविष्य में यदि टनल से जुड़े कार्यों को करने के लिए  समय सीमा को बढ़ाने की आवश्यकता होगी तो इस संबंध में जिला प्रशासन तथा लोगों को समय पर सूचित किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह भर के बजाय केवल 2 घंटे टनल बंद रखने से यातायात को सुचारू रखने में अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी। आशुतोष गर्ग ने सैलानियों तथा आम लोगों से अपील की है कि अटल टनल में वाहन चलाते समय जगह जगह पर डिस्प्ले किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें, वाहनों की जो गति निर्धारित की गई है उसे सुनिश्चित बनाएं और सबसे महत्वपूर्ण टनल के अंदर किसी भी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें। टनल के अंदर आप तीसरी आंख के पहरे में हैं और किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago