शिमला :मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में हाई टी का आयोजन किया-

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 30 जून, 2021 को सेवानिवृत होने जा रहे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के सम्मान में आज यहां हाई टी का आयोजन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति स्वामी का हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में एक वर्ष नौ माह का कार्यकाल राज्य के इतिहास में दर्ज किया जाएगा क्योंकि उन्होंने लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने और न्यायालय सम्बन्धी मामलों के तत्वरित निपटारे के लिए गंभीर प्रयास किए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह न्यायमूर्ति स्वामी के प्रयासों के कारण ही यह सम्भव हुआ कि नाहन, शिमला और किन्नौर में पोस्को अधिनियम के अन्तर्गत तीन फास्ट ट्रैक न्यायालय स्थापित हुए। उनकी पहल के कारण ही राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकयुक्त न्यायिक भवन का निर्माण सम्भव हो पाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की सिफारिशों से प्रदेश सरकार ने तीन अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय, तीन फैमिली कोर्ट, सात नागरिक कोर्ट और छः फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए हैं।
जय राम ठाकुर ने न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने न्यायमूर्ति स्वामी को स्मृति चिन्ह, शाॅल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी ने उनके सम्मान में हाई-टी के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार और विशेषकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल को जीवन पर्यन्त स्मरण रखेंगे।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास मंत्री विरेन्द्र कंवर, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ, न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बरोवालिया, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ तथा न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, निशा सिंह, संजय गुप्ता, मनोज कुमार तथा प्रबोध सक्सेना, सचिव देवेश कुमार और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

3 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

3 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

5 days ago