Pankaj Rai took over as Deputy Commissioner Bilaspur (Himachal)
पंकज राय ने उपायुक्त बिलासपुर का पदभार सम्भाल लिया। पदभार सम्भालने के उपरांत उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा जिला की कोरोना स्थिति के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। जिला को कोविड फ्री करने के लिए कोविड सैंपलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि जहां पर भी कोई व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव आता है वहां पर उसके प्राइमरी काॅनटेक्ट में आए व्यक्तियों को ढूंढ कर उनका कोरोना टैस्ट करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जितनी शीघ्रता से सैंपल लिए जाएंगे उतनी ही तीव्रता से मामले ट्रेक होंगे और उनका उपचार समय पर शुरू होगा।
उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना पाॅजिटिव रोगियों के साथ निरंतर सम्पर्क में रहे ताकि उनका मानसिक मनोबल बना रहे।
उन्होंने डीडीएमए को भी निर्देश दिए कि वे कोरोना मरीजों से प्रतिदिन बात-चीत करें तथा सम्बन्धित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने रेड क्राॅस कर्मचारियों से भी कहा कि रेड क्राॅस के स्वयं सेवियों द्वारा किए जा रहे होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों के कल्याणार्थ किए जा रहे मानवीय कार्यों की भी 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि होम आईसोलेशन में रह रहे रोगियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सैंटरों में रह रहे कोरोना पाॅजिटिव मरीजों को मिलने वाले खाने की नियमित रूप से जांच करें तथा मैन्यू के आधार पर खाना देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कोरोना की तीसरी से निपटने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए कि डेडिकेटिड कोविड केयर सैंटर बनाने के लिए भवन चिन्ह्ति करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सके।
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. प्रकाश दरोच ने जिला में कोरोना की वस्तुताःस्थिति के बारे में अवगत करवाया।
बैठक में एडीसी तोरूल रवीश, एमएस डाॅ. नरेन्द्र भारद्वाज, एमओएच डाॅ. परविन्द्र, डाॅ. गौरव उपस्थित रहे तथा समस्त एसडीएम वचुअल रूप से बैठक में जुड़े।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…