शिमला समेत कई इलाकाें में ओलावृष्टि से गेहूं, आम और सेब की फसल काे भारी नुकसान

30 अप्रैल और एक मई को मौसम के साफ रहने का अनुमान ! दाे मई को अनेक क्षेत्रों में फिर से हो सकता है बारिश का दौर शुरू.

हिमाचल में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला समेत कई इलाकाें में ओलावृष्टि होने से सेब, गेहूं, आम और मटर की फसल काे भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया। अपर शिमला सहित मध्यम ऊंचाई के अधिकांश क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि हुई। 

मैदानी क्षेत्रों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना व कांगड़ा में सुबह के समय रिमझिम बारिश हुई। राज्य के विभिन्न इलाकों में पिछले एक हफ्ते से बारिश व ओलावृष्टि हो रही है। मौसम के रुख से किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों में राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में अंधड़ व भारी ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। 

10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि 10 जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और चंबा जिलों में अंधड़ व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मैदानी भागों में 28 अप्रैल तथा पर्वतीय इलाकों में 29 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। 30 अप्रैल व एक मई को मौसम के साफ रहने का अनुमान है, लेकिन दाे मई को अनेक क्षेत्रों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

23 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago