Categories: Blog

Happy New Year 2020: दिल्ली-एनसीआर में पार्टी कब और कहां, कितना पड़ेगा खर्चा, पूरी जानकारी यहां

राजधानी दिल्ली में न्यू ईयर की पार्टी का जश्न ही कुछ और होता है। सर्दी के सितम के बीच नए साल का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए युवा तैयार हैं। यह साल का ऐसा समय होता है, जब हम साल भर के पुराने बीते पलों को विदा करते हैं और नए लम्हों को गले लगाते हैं। दिल्ली में जश्न मनाने को जगहों की कमी नहीं है। टूरिस्ट प्लेस से लेकर फार्महाउस पार्टियां, डिस्को और पब की मस्ती रात भर चलती रहती है। हमने दिल्ली एनसीआर में नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थानों की सूची बनाई है। आप भी होना चाहते हैं शामिल तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी:

एफएलवाईपी कैफे, दिल्ली
एफएलवाईपी कैफे नए साल के जश्न के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। यूं तो दिल्ली में नए साल की पार्टियां कई जगहों पर शानदार होती हैं, लेकिन टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एफएलवाईपी कैफे का जश्न आपको ज्यादा संतुष्ट कर देगा। जरूरी नहीं कि यहां आपको उम्मीद से काफी ज्यादा भीड़ लगे। आप बुकिंग करने में इतनी जल्दी करेंगे, उतने ही फायदे में रहेंगे।

  • कब: 31 दिसंबर, रात 8:30 बजे से
  • कहां: एन – 57, कनॉट सर्कल, ब्लॉक एन, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
  • खर्च: 2000 रुपये से शुरू

किट्टी सु, दिल्ली
शहर के बेहतरीन नाइट क्लबों में से एक है- किट्टी सु। ये नाइट क्लब द ललित होटल, बाराखंभा रोड में स्थित है और शहर में शानदार पार्टी के लिए जाना जाता है। यहां न केवल धमाकेदार डांस एंड म्यूजिक शो होते हैं, बल्कि खाने-पीने वालों के लिए भी यह शानदार पार्टी डेस्टिनेशन है।

  • कब: 31 दिसंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • कहां: बाराखंबा एवेन्यू, कनॉट प्लेस, नियर मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली, दिल्ली
  • खर्च: 6,000 रुपये से शुरू

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा
नए साल 2020 की पूर्व संध्या पर डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया बॉलीवुड डांस पार्टी  कार्निवल की मेजबानी करने जा रहा है। यह नोएडा में सबसे विशिष्ट मॉल में से एक माना जाता है। आप यहां होने वाली न्यू ईयर 2020 पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं और बच्चों को भी साथ ला सकते हैं। यहां कुछ एक्सक्लूसिव ऑफर भी उपलब्ध हैं।

  • कब: 31 दिसंबर, सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • कहां: डीएलएफ मॉल, सेक्टर 18, नोएडा
  • खर्च: 2499 रुपये से शुरू
  • फ्लेवर पाइरेट्स, नोएडा
    पूल साइड डीजे पार्टी में दिलचस्पी रखने वालों के लिए फ्लेवर पाइरेट्स, नोएडा एक शानदार जगह होगी। फुल मस्ती, शानदार खाना-पीना और डांस फ्लोर में एनर्जी की ‘आग’ लगा देने वाली डीजे पार्टी, युवाओं को और क्या चाहिए! नए साल पर होने वाली इस पार्टी में बहुत कम समय रह गए हैं, इसलिए देरी न करें और अपने टिकट बुक करना शुरू कर दें।कब: 31 दिसंबर सुबह 8 बजे से 12 बजे तक
    कहां: IHDP बिजनेस पार्क, सेक्टर 127, नोएडा
    खर्च: सिंगल इंट्री 3000 रुपये और कपल इंट्री 4500 रुपये से शुरू

पॉज ब्रेवरी एंड पब, गुरुग्राम
नए साल की पूर्व संध्या पर गुरुग्राम की पार्टियां भी देश भर में फेमस हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए गुरुग्राम की पसंदीदा जगहों में से एक है पॉज ब्रेवरी एंड पब। नए साल पर आप भी एक धमाल भरा इवेंट चाहते हैं तो यहां जाना बेहतर होगा। यहां शानदार म्यूजिकल शो के अलावा खाने पीने के भी तमाम विकल्प मौजूद हैं।

  • कब: 31 दिसंबर, सुबह 8 बजे से 12 बजे तक
  • कहां: एससीओ 21, सेक्टर 29, गुरुग्राम
  • खर्च: कपल इंट्री 2856 रुपये से शुरू

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

13 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago