महाराष्ट्र में परिवारवाद: उद्धव ठाकरे के बेटे बनेंगे मंत्री, शरद पवार के भतीजे होंगे डिप्टी सीएम

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. महा विकास आघाडी की सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में तीनों ही दलों से कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें कांग्रेस के कोटे से 10 और एनसीपी के कोटे से 13 और शिवसेना के कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं. आज होने वाले शपथ ग्रहण में 26 कैबिनेट, और 10 राज्यमंत्री शपथ लेंगे. आज होने वाले शपथ ग्रहण में परिवारवाद की झलक साफ दिखाई देगी. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.

वहीं उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख भी आज मंत्रीपद की शपथ लेंगे. आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में 3 निर्दलीय विधायक भी हैं, जिन्होंने शिवसेना को पहले से समर्थन किया था, इस बार उन्हें शिवसेना के कोटे से मंत्री बनाया है.

शिवसेना से इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

1) गुलाबराव पाटील 
2) संजय राठौड़
3) दादा भुसे
4) अनिल परब
5) शंभूराजे देसाई
6) उदय सामंत
7) बच्चू कडू (प्रहार पार्टी)
8) अब्दूल सत्तार
9) संदिपान भुमरे
10) राजेंद्र पाटील-येड्रावकर (निर्दलीय)
11) शंकरराव गडाख (निर्दलीय विधायक)

शिवसेना ने इस बार इन दिग्गजो मंत्री रह चुके लोगो को चांस नही दिया.

1) दिवाकर रावते
2) रामदास कदम
3) तानाजी सावंत
4) रविंद्र वायकर
5) दिपक केसरकर

आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में सबसे ज्यादा निगाहें एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) पर रहेंगी. सूत्रों के मुताबिक अजीत पवार को आज उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है हालांकि उनकी एंट्री पर अब भी सस्पेंस कायम है. वहीं एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने कहा है, ‘शिवसेना को हमने नाम दे दिये हैं, साथ ही कैबिनेट पर अपनी अपनी राय भी सरकार को दे दी है. हमने महाराष्ट्र कनार्टक सीमा विवाद पर कहा कि जब तब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है, तब तक कुछ नही करना चाहिए.’

कांग्रेस के जो 10 विधायक आज मंत्री बनेंगे उनमें 8 कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे. इनमें अशोक चव्हाण (कैबिनेट), अमित देशमुख (कैबिनेट), असलम शेख (कैबिनेट), यशोमति ठाकुर (कैबिनेट), वर्षा गायकवाड़ (कैबिनेट), सुनील केदार (कैबिनेट), केसी पाडवी (कैबिनेट), विजय वडेट्टीवार (कैबिनेट), विश्वजीत कदम (राज्य मंत्री), सतेज पाटिल (राज्य मंत्री)

वहीं एनसीपी कोटे से अजित पवार, दिलीप वलसे-पाटील, हसन मुश्रीफ, राजेश टोपे, अनिल देशमुख, राजेंद्र शिंगणे, नवाब मलिक, जितेंद्र आव्हाड, धनंजय मुंडे, बालासाहेब पाटील, दत्ता भारणे, आदिती तटकरे मंत्री बनाए जा सकते हैं. 

बता दें शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था और शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को बहुमत भी मिला था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच टकराव पैदा हो गया था. उसके बाद शिव सेना ने कांग्रेस- एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने.


Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago