Categories: देश

अब फेसबुक-वॉट्सऐप नहीं चला पाएंगे जवान, Navy ने स्मार्टफोन पर लगाई रोक: सूत्र

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना (Indian navy) ने अपने सभी जवानों और अधिकारियों के सोशल मीडिया (Social Media) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं नेवी ने शिप और नेवी एयरबेस पर स्मार्ट फ़ोन (Smart Phone) ले जाने पर भी बैन लगा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछले दिनों 7 लोगों को  नेवी में जासूसी के आरोप में सात लोग गिरफ़्तार किए गए थे. आरोप है कि ये सात लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे, जिसके बाद अब ये फ़ैसला लिया गया है.

जासूसी का भंडाफोड़
बता दें कि पिछले दिनों आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्‍तान  से जुड़े एक जासूसी रैकेट (Espionage Racket) का भंडाफोड़ करने का दावा किया था. पुलिस ने कहा था कि इस जासूसी रैकेट के पाकिस्‍तान से संबंध थे. इस मामले में भारतीय नौसेना के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा कई संदिग्‍धों से भी पूछताछ की गई.

ऑपरेशन डॉल्फिन्स नोज
पुलिस की ओर से कहा गया था कि पुलिस की खुफिया शाखा ने केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों और नौसेना के खुफिया विभाग के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन डॉल्फिन्स नोज’ चलाया और इस जासूसी रैकिट का पर्दाफाश किया. नौसेना के 7 कर्मचारियों और एक हवाला ऑपरेटर को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago