Himachal Pradesh

Himachal News :- काले कपड़े, जूते-चप्पल फैंककर सरकारी वाहन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमानः जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में थुनाग में हुई घटना को भाजपा का षडयंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय ध्वज लगे सरकारी वाहन पर काले कपड़े, जूते-चप्पल फैंके गए जोकि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।


जगत सिंह नेगी ने कहा कि उनकी गाड़ी पर पथराव और पुलिस से हाथापाई भी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राहत कार्यों में बाधा पहुंचाने और अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए यह ड्रामा किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा करने वालों ने तिरंगे का अपमान किया है और इस घटना में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब तक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस घटना की निंदा नहीं की। राजस्व मंत्री ने कहा कि थुनाग में भाजपा पदाधिकारियों और व्यापारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में राज्यपाल की गाड़ी रोकने पर कांग्रेस विधायकों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया था, उनका मंत्री पद संवैधानिक पद है और घटना में संलिप्त लोगों पर हर हाल में राष्ट्रद्रोह का मामला बनता है।


उन्होंने कहा कि मंडी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए वह बगस्याड़ होते हुए थुनाग पहुंचे।
इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग को शिफ्ट न करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाविद्यालय को शिफ्ट करने से उनकी आजीविका और कारोबार प्रभावित होगा।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महाविद्यालय को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है। आपदा से बने हालातों के मद्देनजर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग में विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रखना संभव नहीं है। महाविद्यालय में लगभग 300 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी भेंट कर आपबीती सुनाई है और उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। यह वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि अगले दिन थुनाग में उपायुक्त, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकरियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गई और राहत कार्यों की समीक्षा की गई।


इस दौरान थुनाग रेस्ट हाउस में 70-80 लोग एकत्रित हो गए और उनसे जबरदस्ती औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग को शिफ्ट न करवाने की घोषणा करने का दबाव डालने लगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि उनके ज्ञापन पर विचार करने का आश्वासन भी दिया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।  


बैठक के बाद जब वे चलने लगे तो राष्ट्रीय ध्वज लगी उनकी गाड़ी को महिलाओं, भाजपा पदाधिकारियों और व्यापारियों ने चारों तरफ से घेर लिया और काले कपड़े, जूते चप्पल फैंके गए।


उन्होंने कहा कि थुनाग में विद्यार्थी किराए के कमरों में रह रहे थे और उनसे भारी भरकम किराया लिया जा रहा था। सराज में ऐसा कोई भवन नहीं था जहां औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय  की कक्षाएं चलाई जा सकें।


जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा के चंद ठेकेदारों के लिए विद्यार्थियों की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालेगी।
उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है थुनाग में ज्यादातर मकान अतिक्रमण कर बनाए गए हैं।


राजस्व मंत्री ने कहा कि जयराम सरकार ने 25-25 कमरों के रेस्ट हाउस और 17 हेेलीपैड बना दिए, अगर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाया होता तो आज महाविद्यालय को संदुरनगर शिफ्ट करने की नौबत नहीं आती।  
उन्होंने कहा कि एक फॉर्मेसी कॉलेज दो नालों के बीच बना दिया गया है। बिना किसी योजना के करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।


उन्होंने कहा कि जंजैहली में 32 करोड़ का टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बना दिया गया और बाद में इसे भी क्लब महिंद्रा को दे दिया गया। करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि खर्च कर भवन बना दिए गए जो आज खाली पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि एसडीएम 12 दिन जंजैहली और 18 दिन थुनाग बैठते हैं, लोगों के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह कैसी व्यवस्था की है?


उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के कुप्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश कंगाली के कगार पर पहुंचा है।
 जगत सिंह नेगी ने आपदा में खुलकर दान व मदद करने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दान करने वाले लोगों से बिना नाम लिखे खाली चेक मांग रहे हैं ताकि पिक एंड चूज के आधार अपने चहेतों को लाभ पहुंचा सकें।


राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा दान में मिली धनराशि, राशन और अन्य सामग्री की सूची जारी करे कि किस परिवार को कितना राशन और धनराशि दी गई। उन्होंने कहा कि सरकारी सूची के साथ भाजपा की सूची का मिलान किया जाएगा ताकि किसी भी आपदा प्रभावित परिवार के साथ भेदभाव न हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ परिवारों को किचन किट के नाम पर 10-10 प्रेशर कुक्कर दे दिए तो किसी परिवार को एक प्रेशर कुक्कर तक नहीं मिला। भाजपा राशन बांटने में भी भेदभाव कर रही है।


उन्होंने कहा के वे स्थानीय लोगों से मिले। बहुत से  परिवारों के बागीचे और भूमि पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। स्थानीय लोगों को आपदा प्रभावितों की पूरी सूची बताई गई और जो पात्र छूट गए हैं इसके लिए प्रशासन को फील्ड में जाकर रिपोर्ट तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए।


जगत सिंह नेगी ने कहा कि डेजी गांव सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां लोगों को विश्वास में लेकर सड़क निर्माण शुरू करवा दिया गया है। लोगों के घर सुरक्षित रहें इसके लिए वहां रिटेनिंग वॉल भी लगाई जाएगी।
राजस्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 7-7 कैमरामैन लेकर रोज 17 किमी पैदल चलते रहे, तो ऐसे में आज चांद पर पहुंच जाते।


लंबाथाच में सीनियर सेकेंडरी, मिडल स्कूल में गाद भरी है लेकिन जयराम ठाकुर आज तक यहां नहीं पहुंचे। प्राइमरी स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।
महाविद्यालय भी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त है। मनरेगा, युवक मंडल, महिला मंडल मिलकर गाद निकालने में जुटे हुए हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग को राहत https://tatkalsamachar.com/hamirpur-sunil-sharma-bittu/कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में संकीर्ण मानसिकता के लोग हैं जो हमेशा स्वार्थ की राजनीति करते आए हैं। उन्होंने कहा कि सराज में 60 मशीनें फील्ड में लगाई गई हैं लेकिन जयराम ठाकुर गलत और झूठा प्रचार करने में जुटे हुए हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वर्ष 2023 की तर्ज पर राहत पैकेज लाकर आपदा प्रभावित परिवारों को फिर से बसाएंगे। प्रदेश सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और पुनर्वास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।v

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago