Himachal Pradesh

Hamirpur News :- ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान : सुनील शर्मा बिट्टू

जिला मुख्यालय के ई-ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सुनील शर्मा बिट्टू को ई-ऑटो रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया तथा एक मांग पत्र भी सौंपा।


 उन्होंने हमीरपुर के पुराने और नए बस स्टैंड, मेडिकल कालेज अस्पताल, नादौन चौक और गांधी चौक पर ऑटो खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों में आ रही अन्य समस्याओं का समाधान करवाने का भी आग्रह किया।


 सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ई-ऑटो रिक्शा चालकों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।\


  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की कमान संभालते ही इलेक्ट्रिकल वाहनों के प्रयोग की दिशा में बहुत बड़ी पहल करते हुए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना आरंभ की थी। इसमें ई-टैक्सी और ऑटो खरीदने के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी और ऋण लेने की शर्तों मेें https://tatkalsamachar.com/kinnaur-a-tree-in-the-name-of-mother/ छूट प्रदान की जा रही है। जिला हमीरपुर में भी कई युवाओं को ई-टैक्सी और ऑटो के परमिट दिए गए हैं। यह योजना कई बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
 इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू के साथ एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। जबकि, ई-ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमंडल में लाल चंद पठानिया, अनमोल कुमार, दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, सुनील ठाकुर, रमाकांत, विशाल, सुरिंदर कुमार, मुकेश कुमार और अन्य ई-ऑटो रिक्शा चालक शामिल थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

12 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

12 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

12 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

16 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

19 hours ago