Education

Kinnaur News :- उपायुक्त किन्नौर ने “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला के राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में वन विभाग किन्नौर, एन. सी. सी, एन. एस. एस, रोवर्स एंड रेंजर्स इकाईओं, इको क्लब व मेरा युवा भारत,किन्नौर के सयुंक्त तत्वाधान में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और उपस्थित लोगों को पेड़ों व वनों की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में ग्लोबल वार्मिंग को कम करने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ों की अहम भूमिका है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि हम वनों का सरंक्षण करें व अधिक से अधिक पौधरोपण करें ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ व संरक्षित पर्यावरण प्राप्त हो सके।

राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने भी पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनों को महाविद्यालय की समय-समय पर सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक गतिविधियों, जन चेतना व स्वच्छता कार्यक्रमों में भूमिका से अवगत करवाया।

जिला युवा अधिकारी शुभम चन्द्रन ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण अभियान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, वन विभाग और मेरा युवा भारत किन्नौर को पौधरोपण अभियान के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों को वृक्षारोपण की प्रतिज्ञा दिलवाई।

इस दौरान राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के 100 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकारhttps://tatkalsamachar.com/shimla-drug-free-himachal/ के पौधे भी वितरित किए गए और अपने घर-गांव में उपयुक्त स्थान पर पौधरोपण कर उनका पालन-पोषण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, राजकीय महाविद्यालय के एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह नेगी व मीडिया प्रभारी डॉ. शांता कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago