Deputy Chief Whip only Singh Pathania performed worship at the Bhalai Mata Temple.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक शक्ति स्थल भद्रकाली माता मंदिर भलेई में अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया सहित पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भलेई के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की भी कामना की।
इस दौरान विधायक डलहौजी डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि भद्रकाली मां भलेई के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। लोग अपने आप को अहो भाग्य बनाने की गरज से हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से शीश नवाने यहां पहुंचते हैं।
इससे पहले उप मुख्य सचेतक ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।
उप मुख्य सचेतक का भलेई पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर सहित स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारीhttps://tatkalsamachar.com/hamirpur-rickshaw-drivers/ राजीव मिश्रा, कृषि उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश, तहसीलदार अभिराय सिंह साहित्य क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…