Hamirpur News : बेसहारा बच्चों के लिए वरदान है सुख आश्रय योजना : एसडीएम

 महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को यहां एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ पर चर्चा के दौरान एसडीएम ने कहा कि यह योजना बेसहारा बच्चों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हो सकती है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र एवं जरुरतमंद बच्चों तक इसका लाभ पहुंच सके।
  एसडीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 27 वर्ष तक के अनाथ बच्चों की रहने, खाने, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार लेगी।

 यदि कोई अनाथ बच्चा भूमिहीन है तो उसे घर बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन और 3 लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी।https://www.tatkalsamachar.com/kangra-news-4/ बैठक में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, पोषण अभियान, आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति और विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।


  इस अवसर पर उपमंडल स्तरीय समिति के सचिव एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया तथा विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नादौन खंड में 290 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 6254 बच्चों तथा 1294 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुक एवं सशक्त किया जा रहा है। https://youtu.be/svAbl7iUfjs?si=D9dHsBVe53mbpQfn इन सब के परिणामस्वरूप नादौन खंड में बेटियों के लिंगानुपात में व्यापक सुधार देखा गया है तथा वर्तमान में यह दर 1003 तक पहुंच गई है।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago