Mandi News : सीएम के निर्देश पर दूसरे दिन भी जारी रही राहत की उड़ान

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर मंडी जिले में लगातार दूसरे दिन राहत की उड़ान जारी रही। शुक्रवार को भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाने का सिलसिला चला। इसमें जिले के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।


डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-news/ प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से लोगों को मदद पहुंचाई जाए। इसे लेकर लगातार दूसरे दिन वायुसेना की मदद से बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के करथाच, कशौड़, ओड़धार और भाटकीधार क्षेत्रों में राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई।


बता दें, 22 और 23 को हुई भीषण बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहां रास्ते ध्वस्त होने https://youtu.be/HcZDm8P713c?si=f-jGuH6vySdRhLxy के कारण आवागमन में दिक्कत आई है। ऐसे में वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने वीरवार को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन क्षेत्रों में राहत सामग्री की खेप पहुंचाई थी ।


उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की एक उड़ान में करीब 1350 किलो सामग्री भेजी जा रही है। इसमें खाद्य सामग्री की 15-15 किलो की किटें, दवाइयों के बक्से, तिरपाल, कंबल समेत अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई गई है। खाद्य सामग्री की प्रत्येक किट में आटा, चावल, 2 दालें, तेल, नमक, हल्दी तथा अन्य किचन मसाले हैं।


*लोगों ने सीएम का जताया आभार*
वहीं, हेलीकॉप्टर से मदद भेजने के लिए  प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने सीएम का आभार जताया है। उन्होंने मुश्किल की घड़ी में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने और हर तरह से सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशीलता और लोक हितकारी शासन व्यवस्था की प्रशंसा की।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago