Kangra News : डीसी ने कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को डीसी ऑफिस धर्मशाला से कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, पाठशालाओं, महाविद्यालयों, मुख्य बाजारों और निजी प्रशिक्षण संस्थानों से गुजरते हुए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करेगा।

उन्होंने बताया कि कौशल विकास रथ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत संचालित किए जा रहे विभिन्न पूर्णतया प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले के युवाओं को अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले के युवाओं को कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कौशल का विकास आत्मनिर्भरता की राह में सबसे बड़ा सहायक है। 

उपायुक्त ने कहा कि बहुत से युवा अपने भविष्य और जीवनयापन के चुनावों को लेकर अनभिज्ञ या द्वंद्व की स्थिति में रहते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से युवा अपनी रूचि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं।https://www.tatkalsamachar.com/kullu-news-cm/ उन्होंने कहा कि यह कौशल विकास रथ जिले के युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न संभावनाओं और अवसरों से रूबरू करवाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कौशल रथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षणों, उद्यमिता संबंधी अवसरों और कौशल निर्माण संबंधी अन्य पहलुओं से भी अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल रथ में प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी सामग्री उपलब्ध रहेगी https://youtu.be/HcZDm8P713c?si=vGuQa5b94hP6fTl4, जिससे युवा अपनी रूचि संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से युवा अपने भविष्य संबंधी सजग निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आंचल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago