Hamirpur News: छह माह तक शिशु को पिलाएं केवल मां का दूध

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत वीरवार को मट्टनसिद्ध और डुग्घा खुर्द में जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इन जागरुकता शिविरों में एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत भी महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
 इस अवसर पर महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि एक शिशु के लिए मां का दूध बहुत ही पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। https://tatkalsamachar.com/dharamshala-news-pm-shri-yojana/ इसलिए, जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां के दूध से जहां शिशु का शारीरिक विकास होता है, वहीं यह उसे कई बीमारियों से भी बचाता है।
 जैंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर ने बताया कि मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। वृत्त पर्यवेक्षक किरण कुमारी ने बताया कि आम महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाने के लिए इस वर्ष भी 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=HQ7JbGlfJanZGA2J इसके तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 शिविरों के दौरान मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने संकल्प हब के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। इन जागरुकता कार्यक्रमों स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

7 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

8 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

8 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

9 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago