Kangra News : काँगड़ा  जिला में  सी जी एच एस  वैलनेस सेन्टर  खोलने की मांग

राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने   काँगड़ा  जिला में  सी जी एच एस  वैलनेस सेन्टर  खोलने की मांग की / राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी  ने संसद  में बोलते हुए स्वास्थ्य मन्त्री श्री जे पी नड्डा से काँगड़ा  जिला में  सी जी एच एस  वैलनेस सेन्टर  खोलने की मांग की/
उन्होंने कहा की जिला काँगड़ा, जिला हमीरपुर व जिला चंबा में   सी जी एच एस     के अंतर्गत इलाज कराने वाले केन्द्र सरकार  के कर्मचारियों और उनके  अश्रित परिवार के  लोगों को चंडीगढ़ व शिमला जाना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण, इन जिलों से आवागमन में बहुत समय लगता है।? प्राय: बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को इलाज के लिए एक अटेंडेंट के साथ रुकने की व्यवस्था करनी पड़ती है।https://tatkalsamachar.com/kangra-newsprevent-malaria/ उन्होंने कहा की दुरी की बजह से आम जन एक दिन में ही आना जाना नहीं  कर सकते हैं।
उन्होंने कहा की जिला काँगड़ा में लगभग 20 से ज्यादा केंद्र सरकार के कार्यालय हैं, जिनमें लगभग दस हजार से अधिक  सी जी एच एस   का लाभ लेने वाले केन्द्रीय कर्मचारी कार्यरत हैं, इसके अलावा आर्मी व अन्य पैरा मिलिट्री फ़ोर्स में सेवा दे रहे जवान व उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं जिनमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।  इन जिलों में लगभग हर घर का एक सदस्य आर्मी या पैरा मिलिट्री फ़ोर्स में कार्यरत हैं
पालमपुर और धर्मशाला कैंटोनमेंट क्षेत्र भी है जहाँ काफी संख्या में सेना के जवान व उनके परिवार के सदस्य रहते हैं, https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=0e20kOLbWBgdxqO-उनके लिए भी  सी जी एच एस      की सुविधा लेना आसान हो जायेगा।
अतः मेरा सरकार से अनुरोध है कि वर्णित तथ्यों के मद्देनज़र, जिला काँगड़ा में CGHS? वेलनेस सेंटर बनाने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago