Free health checkup of 180 workers in Jol Sappar
जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-jagat-singh-negi-3/ शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि कुमारी ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार, बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना में श्रमिक के घायल होने या मृत्यु होने पर बोर्ड की ओर से आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। रश्मि ने कहा कि पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। https://youtu.be/17K5kcgOUYs?si=_L8eTYHeX3mUgZVO
शिविर में नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी, विभाग के अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनका श्रमिकों ने भरपूर लाभ उठाया।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…