Shimla News : राज्यपाल ने आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर दिया बल

राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित विशेष सत्र के दौरान आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आम लोगों से जुड़ने, संचार के साधनों का बेहतर उपयोग करने तथा केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय में राज्यपालों की भूमिका पर अपनी प्रस्तुति दी।


राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने राज्य में जिला स्तर पर विभिन्न अवसरों के दौरान केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया है। उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं के निवारण के संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों पर जनता द्वारा आवश्यक मांगें भी प्राप्त हुई, जिन पर रेडक्रॉस और विभिन्न माध्यमों से सहायता प्रदान की जाती रही है। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-free-health-checkup/उन्होंने कहा कि राजभवन की इस पहल के बाद विभिन्न जिला एवं राज्य स्तरीय आयोजनों में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, निःक्षय मित्र आदि योजनाओं में आम लोगों की भागीदारी बढ़ी है। आपदा राहत के दौरान भी लोगों से काफी सहयोग प्राप्त हुआ।


उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे के दौरान सेना के अधिकारियों ने भी स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया, जिनके समाधान के लिए जिला प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।https://www.youtube.com/watch?v=ataF8MnrWCo उन्होंने कहा कि जिलों के दौरों के दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी योजनाओं एवं कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।


श्री शुक्ल ने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि राजभवन और जनता के मध्य संवाद की भावना का निर्माण हो। इसके दृष्टिगत राजभवन को प्रत्येक शनिवार और रविवार को आम जनता के लिए खोला गया है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago