Hamirpur News : शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने राज राजेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में की अपील

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि शिक्षा का मकसद सिर्फ डिग्री हासिल करना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को डिग्री के साथ-साथ उससे संबंधित काबिलियत हासिल करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तभी वे जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। बुधवार को भोटा के निकट मनसूई में राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘गैलेक्सी’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हेमराज बैरवा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आज के दौर की मांग के अनुसार अपने भीतर काबिलियत एवं स्किल विकसित करें। इससे उन्हें अच्छा रोजगार ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे स्वयं भी सफल उद्यमी बन सकते हैं।
 हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत इस समय सबसे युवा देश है और इस दौर में देश की युवा शक्ति के जोश एवं ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने की आवश्यकता है। अगर युवा जोश एवं ऊर्जा के साथ-साथ अपने भीतर काबिलियत भी विकसित करेंगे तो हमारा देश कई गुणा तेजी से तरक्की कर सकता है।
 नशे की समस्या की चर्चा करते हुए हेमराज बैरवा ने कहा कि इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति को आगे आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा कालेज की पत्रिका का विमोचन भी किया।
  इससे पहले, राज राजेश्वरी शिक्षण सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सोसाइटी एवं कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। https://tatkalsamachar.com/bilaspur-news-special-efforts/ प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार धीमान ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=uM3OLkRToXytuoRi जबकि, कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार ने धन्यवाद उदबोधन दिया।


  समारोह में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष ढटवालिया, अरविंदर कौर डोगरा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, राज राजेश्वरी शिक्षण सोसाइटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago