Kinnaur News : जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त विजय कुमार ने की।


सहायक आयुक्त ने उपस्थित सरकारी तथा निजी बैंकों के अधिकारियों को जिला के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा।


उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवोल्विंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा ताकि वे आत्मनिर्भरता की और अग्रसर हो सके एवं सशक्त बन सकें। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-board-appealed/ उन्होंने सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्यौरा लिया तथा समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि जिला के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके।


इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषकों एवं पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि संभव हो सके। https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=Kcf3pCM0jMt8svoJ जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरू लाल नेगी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओ.पी बंसल सहित सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago