DC Bilaspur gave financial assistance to promising player,
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर कंदरौर के गांव निचली भटेड़ से सम्बंध रखने वाले नौजवान किक बाॅक्सिंग खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर को कंबोडिया में होने वाले एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने से पूर्व एनटीपीसी के माध्यम से 1 लाख रूपये की राशि प्रदान की।
उपायुक्त बिलासपुर इससे पूर्व भी अखिल कुमार को अन्य चैंपियनशिप में भाग लेने से पूर्व भी आर्थिक सहायता मुहैया करा चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार मेडल जीत चुके हैं और जिला बिलासपुर सहित प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला प्रशासन इस होनहार खिलाड़ी के साथ खड़ा है और हमारी कामना है कि यह होनहार खिलाड़ी देश और प्रदेश के लिए और अधिक से अधिक मेडल जीते ।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की आर्थिक कमी न हो। किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अखिल ने वर्ष 2022 में बैंककाॅक थाईलैंड में आयोजित किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल हासिल किया। इसके साथ उन्होंने वर्ष 2022 में टर्की में आयोजित ओपन किक बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप विश्वकप तथा 2023 में पुर्तगाल में आयोजित वाको किक बॉक्सिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। https://tatkalsamachar.com/bilaspur-news-special-efforts/ अखिल कुमार ने वर्ष 2023-2024 के दौरान अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों तथा इंण्डियन ओपन अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीते हैं।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 व 2023 में जालन्धर व चेन्नई में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल तथा गोवा में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। फरवरी, 2024 दिल्ली में आयोजित हुई https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=ZN1rlJtMRMFGfQJg तीसरी राष्ट्रीय ओपन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप गोल्ड मेडल व जुलाई में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…