Bharat

Hamirpur News: मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर किया है फोकस : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत तीन वर्षों के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों, बागवानों और पशुपालकों तक पहुंच रहा है। शनिवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव ब्राहलड़ी में गन्ने की पेराई की मशीन, ब्वॉयलर और बोरवैल के लोकार्पण के बाद क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली फसलों के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार का यह एक ऐसा निर्णय है जो आज तक देश के किसी भी अन्य राज्य की सरकार ने नहीं लिया है।
 उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं का दाम अब 80 रुपये, मक्की का 60 रुपये, कच्ची हल्दी का 150 रुपये और पांगी घाटी के जौ का 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। अब अदरक के लिए भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। गाय के दूध का दाम 61 रुपये और भैंस के दूध का 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।
 उन्होंने कहा कि ब्राहलड़ी में हिम कृषि योजना के तहत 8.17 लाख रुपये की लागत से गन्ने की पेराई की मशीन, ब्वॉयलर और बोरवैल लगाया गया है। राज्य सरकार की इस क्लस्टर आधारित योजना से क्षेत्र के 21 किसान परिवार लाभान्वित होंगे और करीब 40 बीघा जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
 हमीरपुर के विकास की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां के मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी के 9 विभागों, कैंसर केयर संस्थान, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज, मातृ-शिशु अस्पताल और नशा उपचार केंद्र इत्यादि का भी प्रावधान किया है, जिससे यह मेडिकल कालेज एक बेहतरीन चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा।
 इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भी अपने विचार रखे तथा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। एसएमएस यशुलता शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी किसानों का स्वागत किया। प्रगतिशील किसान उर्मिला ने प्राकृतिक खेती पर अपने अनुभव साझा किए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, आतमा के परियोजना अधिकारी राकेश धीमान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सतीश वर्मा, केवीएस प्रधान धर्मप्रकाश और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago