Hamirpur News :- मुख्यमंत्री के प्रयासों से हिमाचल ने शिक्षा में लगाई ऊंची छलांग: सुनील शर्मा बिट्टू

 मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण हिमाचल प्रदेश अब शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि, तीन वर्ष पहले हिमाचल की रैंकिंग 21वीं पायदान तक गिर चुकी थी। शुक्रवार को यहां गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोलर प्लांट का उदघाटन करने के बाद छात्राओं को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, इंगलिश मीडियम और कई अन्य योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश के बच्चों के लिए आधुनिक शैक्षणिक ढांचा विकसित कर रहे हैं।


 उन्होंने कहा कि गर्ल्स स्कूल में 10 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट के चालू होने से जहां स्कूल का बिजली बिल शून्य होगा, वहीं इससे मुख्यमंत्री के ग्रीन एनर्जी के संकल्प को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में पॉलिटेक्निक कालेज और एनआईटी से  लेकर मेडिकल कालेज तक के सभी शिक्षण संस्थान कांग्रेस की विचारधारा वाली सरकारों की ही देन है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में पैट स्कैन, रोबोटिक सर्जरी और अन्य अत्याधुनिक मशीनों का प्रावधान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। हमीरपुर के मेडिकल कालेज में कैंसर केयर संस्थान, मातृ-शिशु अस्पताल, नर्सिंग कालेज और अन्य सुविधाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने विशेष प्रावधान किए हैं।


  सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को अब नगर निगम के रूप में बहुत बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करके स्वयं प्रभावितों का दुख-दर्द बांटने का प्रयास कर रहे हैं तथा उन्हें त्वरित राहत प्रदान कर रहे हैं।


  इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-schools-and-education/कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत 50 छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान कीं। उन्होंने इसके लिए कंपनी के बिजनेस प्रमुख एवं हमीरपुरवासी अरुण सरीन का धन्यवाद किया।
 इससे पहले प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। अरुण सरीन ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि कंपनी ने अभी तक हमीरपुर के 14 सरकारी स्कूलों के विद्या

र्थियों को साइकिलें प्रदान की हैं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और वरिष्ठ लेक्चरर रश्मि ने सभी का धन्यवाद किया।
  समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, अरुण सरीन के पिता दीनानाथ सरीन, माता श्रेष्ठा सरीन, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोहीराम चौहान, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, विभिन्न बोर्डों-निगमों के बीओडी मैंबर, पूर्व नगर पार्षद, पूर्व मनोनीत पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

5 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

9 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

12 hours ago