Una News :- नगर निगम ऊना में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 215 आवेदन प्राप्त, 118 का सत्यापन पूर्ण

ऊना, 11 जुलाई. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर निगम ऊना क्षेत्र के पात्र गरीब परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। नगर निगम प्रशासन को अब तक इस योजना के तहत 215 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 118 का सत्यापन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों की प्रक्रिया प्रगति पर है।


नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इच्छुक पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के यूनिफाइड वेब पोर्टल या निकटवर्ती लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में नगर निगम क्षेत्र के सभी पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं।

यह रहेगी पात्रता
योजना के लाभ के लिए पात्र परिवार, जिसमें पति, पत्नी एवं अविवाहित https://tatkalsamachar.com/una-news-housing-scheme/बच्चे शामिल हैं, के पास अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में भूमि का स्वामित्व होना आवश्यक है।  पात्र लाभार्थियों को 2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त घर नींव का कार्य पूर्ण करने पर, दूसरी किस्त छत तक का कार्य पूर्ण करने पर और अंतिम किस्त घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी।

योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़
मनोज कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आवेदक के बैंक अकाउंट की कॉपी, भूमि स्वामित्व के दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र और शपथ पत्र अनिवार्य है। इस संबंध में जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226040 पर संपर्क किया जा सकता है।

उठाएं योजना का अधिकतम लाभ
नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन कर इस लाभकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) उन शहरी परिवारों के लिए सुनहरा मौका है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है और जो अब तक अपने स्वयं के पक्के घर से वंचित हैं। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और इस योजना का लाभ लेकर अपने घर का सपना पूरा करें।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago