Economy

Hamirpur News :- बैंकों के सहयोग से अपने उद्यम लगा सकती हैं महिलाएं : राकेश शर्मा

मटटनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित टेलरिंग-कटिंग प्रशिक्षण कोर्स शनिवार को संपन्न हो गया। कोर्स के समापन अवसर पर नादौन के एसडीएम राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ करके न केवल आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।


 एसडीएम ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाओं को अपना उद्यम या कारोबार आरंभ करने के लिए बैंकों की विभिन्न ऋण एवं सब्सिडीhttps://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-self-employments-training/ योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी भी दी।


 इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
 कार्यक्रम में कोर्स के मूल्यांकन कर्ता सोम दत्त शर्मा और पुष्पा शर्मा, ट्रेनर नीतां देवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago