blood donation camp-Red Cross Society
जिला रेडक्राॅस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शिव मन्दिर, डल लेक, धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक भगवान बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट, वीरता के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ साधना नेपाली, वयोवृद्ध वरिष्ठ आजीवन सदस्या,https://tatkalsamachar.com/kangra-news-red-cross-society/ जिला रेडक्राॅस सोसायटी के कर कमलों से किया गया । इस शिविर में 30 रक्तदानियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदानियों को सोसायटी द्वारा मुख्यातिथि से रक्तदाता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये ।
इस अवसर पर सचिव, जिला रेडक्राॅस सोसायटी, धर्मशाला ने कहा कि अस्पतालों में हमेशा रक्त की कमी बनी रहती है तथा कई लोगों को रक्त न मिल पाने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होनें युवाओं एवं रक्तदानियों से आग्रह कि वे अधिक से अधिक अपना रक्तदान करें तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें तथा रक्तदान करने के लाभ पर भी प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर साकार महिला मंडल, तोतारानी, रेडक्राॅस के पैट्रन सदस्या, उप पैट्रन सदस्या, आजीवन सदस्या, ओपी शर्मा सचिव, जिला रेडक्राॅस सोसायटी, धर्मशाला, रेडक्राॅस के कर्मचारिगण तथा स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…