Categories: Blog

Hamirpur News : अणु के मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

अणु के मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 09 जनवरी। 76वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जिला एवं उपमंडल स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने वीरवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।


 उन्होंने कहा कि ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसलिए, जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को सुबह 11 बजे समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी।


 राहुल चौहान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस परेड में अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा इनकी सूची एसपी कार्यालय को भेजें, ताकि इन संस्थानों की टुकड़ियों को परेड की रिहर्सल में शामिल किया जा सके। कार्यवाहक उपायुक्त ने कहा कि अणु के मैदान में 17 से 24 जनवरी तक भर्ती रैली भी होगी। इस रैली के लिए पहले ही आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसलिए, रैली के तुरंत बाद सभी संबंधित विभाग और नगर निगम के अधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दें। मौसम खराब होने की स्थिति के लिए भी पूरी तैयारी रखें।


 कार्यवाहक उपायुक्त ने सलामी मंच और फ्लैग पोस्ट के निर्माण, आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय, सफाई, बिजली आपूर्ति और अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागांे के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी दिए।


  उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम उच्च स्तर के होने चाहिए। इसके लिए उन्हांेने पुलिस, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तुरंत तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।
 बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने समारोह के तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vijay Sood

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

5 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

9 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

12 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

12 hours ago