Chamba News: प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को  राज्य सरकार प्रतिबद्ध –विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया समोट-हार गांव में आयोजित छिंज मेले के रहे मुख्य अतिथि

जल शक्ति विभाग द्वारा समोट क्षेत्र की    परियोजनाओं पर 68 करोड़ का प्रावधान

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की   पारंपरिक लोक-कला एवं संस्कृति  राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत    के संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि  लोक कला एवं परंपराओं तथा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को  प्रोत्साहित करने के लिए  निरंतर प्रयास राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं ।

विधानसभा अध्यक्ष आज   उपमंडल  चुवाड़ी के अंतर्गत  ग्राम पंचायत समोट के हार गांव में  आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय पारंपरिक छिंज मेले एवं उत्सव सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ विशेष कर युवाओं को   खेलकूद गतिविधियों  की तरफ आकर्षित करने के साथ सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ाने का भी एक अवसर प्रदान करते हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में  युवा वर्ग को नशे के दलदल से दूर रहने  की सलाह देते हुए विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों में हिस्सा  लेकर अपने व्यक्तित्व  में  निखार लाकर  समाज में एक आदर्श के रूप में पहचान  बनाने की बात कही । उन्होंने अपने संबोधन में  भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख भी किया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन समोट के निर्माण कार्यों पर 21 करोड़ की धनराशि  व्यय जा रही है। भवन निर्माण कार्य पूर्ण होते ही इसे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने  साथ में यह भी कहा कि समोट  कस्बे तथा आसपास के  गांव  वासियों की सुविधा के लिए  जल शक्ति विभाग द्वारा  पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई तथा मल निकासी   परियोजनाओं  पर  लगभग 68 करोड़ https://tatkalsamachar.com/shimla-news-biological-samples/ की धनराशि व्यय करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने  हार गांव  के   लोगों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये की राशि छिंज मेला आयोजन समिति को मेले के सफल आयोजन  के लिए उपलब्ध करवाने  की भी घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष को इससे पहले मेला आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया। 

छिंज मेले में  बड़ी  संख्या में स्थानीय  लोगों ने रोचक कुश्ती मुकाबले तथा मेले का आनंद लिया। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक  योगराज, https://youtu.be/e5vyiEKLAms?si=KsjOUXeaYVAEUwfJ  अधिशासी अभियंता  जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago