Hamirpur : हमीरपुर जिले के 531 मतदान केंद्रों पर पहुंची मतदान टीमें

 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हंै। उन्होंने बताया कि जिला के कुल 531 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल शुक्रवार सुबह से ही रवाना कर दिए गए थे जोकि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं।
   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज में 101 मतदान केंद्र, 37-सुजानपुर में 104 मतदान केंद्र, 38-हमीरपुर में 94 मतदान केंद्र, 39-बड़सर में 111 मतदान केंद्र और 40-नादौन में सर्वाधिक 121 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-voter-oath/ देबश्वेता बनिक ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केंद्रों पर केवल महिला अधिकारी ही नियुक्त की गई हैं।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 02-सपनेहड़ा-2, 19-परोल-2, 34-बधाणी, 52-बदोह और 53-भोरंज-1 के संचालन के लिए केवल महिला अधिकारी ही तैनात की गई हैं।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 4-करोट-2, 9-सुजानपुर-3, 11-सुजानपुर-5, 15-बीड़-बगेहड़ा-1 और 36-बनाल पर महिला अधिकारी नियुक्त की गई हैं।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 16-अणु खुर्द-1, 21-हमीरपुर-3, 22-हमीरपुर-4, 23-हमीरपुर-5 और 31-हमीरपुर-13 का संचालन महिला अधिकारी करेंगी।
उन्होंने बताया कि बड़सर में भी मतदान केंद्र 3-दांदड़ू, 66-बिझड़ी, 33-बणी, 39-बड़सर-1 और 15-करेर का संचालन केवल महिला अधिकारी ही करेंगी।
नादौन विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 12-नादौन-1, 13-नादौन-2, 15-नादौन-3, 16-बेला-1 और 17 बेला-2 के संचालन के लिए केवल महिला अधिकारियों को ही तैनात किया गया है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago