The District Election Officer administered the voter oath to the employees
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जिला किन्नौर में 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर आज सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपायुक्त सभागार में मतदाता शपथ दिलाई ताकि वे मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-nirmlasitaraman/उन्होंने कार्यालयाध्यक्षों से कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया है।
इस दौरान सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी लक्षमण कनेट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने अपने कार्यालय में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।
इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन आज जिला किन्नौर के कल्पा विकास खण्ड तथा कल निचार विकास खण्ड में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगा।
इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…