Chamba : 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के तहत 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला में स्थापित 628 मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंच चुकी है और वे आज अपने-अपने मतदान केंद्र को स्थापित कर लेंगी।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को मतदान के दिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के लिए लगभग 3000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं इसके अलावा कानून व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है ।
उपायुक्त ने कहा कि ज़िला में स्थापित 628 मतदान केन्द्रों में से 597 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 31 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैंl उन्होंने कहा कि जिले में 314 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेबकास्टिंग के माध्यम से पोलिंग स्टेशनों में हो रही गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा नहीं होगी वहां पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-election-team/ उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर पुलिस प्रशासन की संचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
डीसी राणा ने कहा गया कि मतदान वाले दिन पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मतदान केंद्रों में मतदान शुरू होने से लेकर हर 2 घंटे के बाद मतदान की प्रतिशतता की जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि मतदान संपूर्ण होने के बाद विधानसभा क्षेत्र चंबा और चुराह की ईवीएम मशीनें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके अतिरिक्त 3 विधानसभा क्षेत्र भरमौर, भटियात व डलहौजी की ईवीएम मशीनें संबंधित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्राप्त होने के बाद दूसरे दिन सुबह राजकीय बहुत तकनीकी संस्थान में पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उपमंडल पांगी कि ईवीएम मशीनों के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि 13 तारीख को ईवीएम मशीनों को पांगी से चंबा लाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी ईवीएम मशीनों के पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा।
डीसी राणा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से मतदान का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में लगभग 1400 मतदाताओं ने घर पर मतदान किया। जिसके लिए 40 पोलिंग पार्टियां बनाई गई थी। पोलिंग पार्टियों ने घर द्वार जाकर पात्र मतदाताओं के लिए निर्धारित मतदान प्रक्रिया के तहत मतदान करवाया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित बनाई थी और साथ ही में माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई थी।
उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि 12 नवंबर को मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago