Hamirpur : निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पूर्ण की गई मतगणना टीमों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं टीमों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी मंगलवार को यहां निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में पूर्ण कर ली गई।


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के मतों की गिनती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर, https://www.tatkalsamachar.com/shimla-bjp-senior-leader-raj/ विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की मतगणना राजकीय महाविद्यालय बड़सर और विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन के मतों की गिनती गगाल स्थित सिद्धार्थ राजकीय डिग्री महाविद्यालय नादौन में होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना सुपरवाइजर और मतगणना सहायक तैनात रहेगा।


देबश्वेता बनिक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए 8 दिसंबर को पांचों मतगणना हॉल के 100 मीटर के दायरे में केवल मतगणना डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मचारियों, प्रत्याशियों तथा उनके आधिकारिक एजेंटों के प्रवेश की अनुमति ही होगी। इस परिधि में अन्य लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग ने वेब पोर्टल – रिजल्ट्स.ईसीआई.जीओवी.इन और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी परिणाम एवं रुझानों की जानकारी तुरंत आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
 

Recent Posts

IND vs NZ Final Live Streaming: अहमदाबाद में आज होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल

अहमदाबाद में 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला भारत और…

9 hours ago

Una News: श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।…

10 hours ago

Himachal Pradesh News: एनसीवीईटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां बताया कि वर्तमान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दियाड़गी में 60 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं की लोगों को समर्पित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान,…

11 hours ago

Sirmaur News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 8 मार्च को जिला सिरमौर के प्रवास पर…

11 hours ago

Kangra News:शाहपुर-लंज क्षेत्र को मिली नई विद्युत लाइन की सौगात, राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभहारचकियां आईटीआई के लिए चयनित भूमि और एटीसी का किया निरीक्षण

नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी…

1 day ago