Treding News

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।


इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं के भविष्य निर्माण और राज्य के समग्र विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा छात्रों में शोध और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने और नवाचार को प्रोत्साहित करने में पूर्व की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने और कुशल मानव संसाधन के विकास में दिए जा रहे योगदान की भी सराहना की।


इस अवसर पर कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने, नवाचार को बढ़ावा देने और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहल के बारे में भी अवगत कराया।


जेपी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) आर.के. शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago